सोचिए अगर आप किसी चीज से अनजान है, और वह आपके सामने हो तो आपको उस चीज के बारे में जानना है या किसी दूसरे भाषा में लिखे शब्दों को अपने भाषा में अनुवाद करना है, या आप किसी चीज को खरीदना चाहते हैं, और आपको पता ना हो कहां मिलेगा। यह सभी सवालों का हल अब एक ही जगह मिलेगा। आप बहुत ही आसानी से अपने स्मार्टफोन से यह सारे काम कर सकते हैं, बस आपके फोन में गूगल लेंस नाम का एक ऐप होना चाहिए या गूगल होमपेज पर भी आपको देखने को मिल जाएगा बस इसे ओपन कीजिए और सामने वाली वस्तुएं को फोटो खींचना है। बस आपको सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा।
गूगल लेंस क्या है
गूगल लेंस आपको सहायता करती है आपने आसपास के वस्तुओं या प्रॉडक्ट को स्कैन करके आपको उसके बारे इन्फॉर्मेशन देता है। Google lens को गूगल ने 2017 में अपने पिक्सेल फोन पर लाया उसके बाद यह कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन के कैमरे में फिक्स होकर आया।
Google lens कहा मिलेगा।
अगर आपके पास एंड्रॉयड फोन हो तो यह पहले से आपके कैमरा मे फिक्स होकर आया होगा। नहीं तो आपके फोन के गूगल होम पे भी देखने को मिलेगा। इन सभी जगहों पे नहीं मिले तो आप डायरेक्ट PlayStore से डाउनलोड कर सकते हैं।
Google lens का इस्तेमाल क्या क्या है?
Translate
आप किसी अनजान भाषा को नहीं जानते हैं, और आपको उसे अपने भाषा में जानना है। तो आप गूगल लेंस के जरिए फोटो क्लिक करके उसे अपने भाषा में पढ़ सकते हैं, बस आपको गूगल लेंस ऐप को ओपन करना है, और ट्रांसलेट सेक्शन में जाकर उस उस शब्द का फोटो क्लिक करते ही आपको उसका अनुवाद मिल जाएगा।
Text to speech
लिखे हुए शब्दों को बोलकर आपको बताएगा बस गूगल लेंस को खोलिए और सामने रखे लिखे टेक्स्ट के फोटो क्लिक कीजिए।
Food search
आप किसी ऐसे चीजों को ढूंढ सकते हैं। जिसे आप वाकई में ढूंढना चाहते हैं। इसे आप ऐसे समझिए मान लीजिए आप किसी नए शहर में है, और आप किसी होटल में गए और आपको मीनू समझ नहीं आ रहा है, तो आप उसे गूगल लेंस के जरिए फोटो खींचकर जान सकते हैं, कि ये किस food या डिश का नाम है।
Homework
गूगल लेंस में स्टूडेंट के लिए एक बहुत ही बढ़िया फीचर है। जैसे कि आप किसी सवाल पर अटके हुए हैं, और आपको उसका उत्तर नहीं आ रहा है, तो बस आप उसे फोटो क्लिक कीजिए गूगल लेंस आपको उसका जवाब देगा
इसी तरह से गूगल लेंस से आप शॉपिंग, पैलेस, फूड, अपने आसपास के मॉल, पॉपुलर जगह, प्रसिद्ध होटल इसके बारे में भी आप एक क्लिक से जान सकते हैं।




0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी बॉक्स में कोई स्पैम लिंक या आपतिजनक बाते दर्ज न करें।