Captcha Code क्या है?
आप जब भी किसी नए website पे लॉगिन करेंगे, या आप सभी जब कोई ऑनलाइन फार्म भरते हैं। या ईमेल मूवी टिकट, रेलवे टिकट बुक करने जाते हैं। तो वहां आपसे कुछ टेढ़े मेढ़े कभी बड़ा alphabets कभी छोटा तो कभी नम्बर रहता है। उसे सही-सही बताना होता है। कभी-कभी तो इसे हल करने मे काफी देर लगती है। इससे हमे काफी प्रॉब्लम का भी सामना करना पड़ता है। तो आज हम इस article मे captcha क्या है (what is captcha in hindi) के बारे में कि आखिर यह क्या है क्यों हैं और कैसे हैं चलिए जानते हैं इसके बारे में।
Captcha Code क्या है (What is captcha code in hindi)
Captcha Code एक गूगल का tool है जिसके मदद से पता लगाया जाता है कि जो website का उपयोगकर्ता है वो एक आदमी है या automatic किसी script यानी bot. है।
Captcha फुल फॉर्म क्या होता है(Full form of Captcha)
Captcha का full form - complete automated public Turing test to tell computer and human apart होता है ।
Captcha Code हमें क्यों भरना पड़ता है?
IRCTC के नाम तो आपने सुना ही होगा। इंडिया में सारे ट्रेन का टिकट बुकिंग इसी वेबसाइट के जरिए होता है। यहां पर आपको पता होगा तत्काल जो है। एक ऐसा सिस्टम है जिसमें ट्रेन में रिजर्वेशन जो है वह 1 दिन पहले मिल जाती है। 11:00 बजे AC का बुकिंग स्टार्ट होता है 10:00 बजे स्लीपर का।
देखो मुझे तत्काल में टिकट बुक करना है। तो मैं क्या करूंगा 10:00 बजे बैठा रहूंगा या, 11:00 बजे बैठा रहूंगा। अब 11:00 बजे जैसे ही तत्काल का बुकिंग स्टार्ट होगा मैं जाऊंगा वेबसाइट पर लॉगिन करूंगा उसके बाद बाद सारे ट्रेन सेलेक्ट करूंगा कौन सी ट्रेन में करना है। अपना सारा डिटेल डाल लूंगा, फिर पेमेंट करूंगा। इसमें हमें लग जाएंगे 2 से 3 मिनट कम से कम। लेकिन उसके पहले कोई कर दिया तो सारे टिकते उसके पास चला जाएगा।
तो यहां मैं एक प्रोग्रामर(programmer) हूं ।मेरा दिमाग कोडिंग में चलता है। तो मैं एक स्क्रिप्ट बना सकता हूं। एक robot बना सकता हूं। ताकि जो प्रोसेस हम ticket book करने के लिए करते हैं। उसे कोडिंग के जरिए करें और हमारा कंप्यूटर उसे करके दें। बस 11:00 बजे उस कोड को रन करा देना है। और हमारा काम जो कि हम 2 से 3 मिनट में करते थे। वह हमें उस रोबोट से उस code से 10 सेकंड में हो जाएंगे।
यहां पर सबसे बड़ा डाउट यही था सारी वेबसाइट वालों की कि कैसे पता लगाया जाए कि वह इंसान है या कंप्यूटर या रोबोट है। क्योंकि अगर सारे scripte बन गई तो सारे टिकट बुकिंग स्टार्ट होते ही खत्म हो जाएगी।
तो इसी को पहचानने के लिए कि आप Human है। कि robot है। कैप्चा का शुरुआत किया गया। आप ही सोचिए कि अगर captcha ना हो तो सारे वेबसाइट मे spamming लाखों emails सेकंड में बनेंगे लोग स्क्रिप्ट या रोबोट के जरिए इसका गलत इस्तेमाल करने लगेंगे।
Captcha का शुरुआत या आविष्कार कब हुआ?
Captcha का आविष्कार Luis Von Ahn, Manuel Blum, Nicholas Hopper और John Langford ने शाल 2000 मे लाया गया था।
Captcha का इस्तेमाल:
Captcha का इस्तेमाल 3.5 मिलियन से अधिक साइटें पर और इंसान दिन में 300 मिलियन बार captcha हल करता है।
Captcha कितने प्रकार के होते हैं( types of Captcha in Hindi )
Captcha विभिन्न प्रकार के होते हैं जिनमें से सात प्रकार ऐसे हैं:-
1. The nocaptcha recaptcha
इसमें एक चेक बॉक्स होता है जहां लिखा होता है "I am not a robot." उपयोगकर्ता चेक बॉक्स पर क्लिक करता है, और मानव के रूप में घोषित हो जाता है।
2. The Invisible recaptcha
यह यूजर को दिखाई नहीं देता है। इसमें यूजर को बॉक्स को ठीक करने का जरूरत नहीं है। इसके माध्यम से Bot. की पहचान उपयोगकर्ता वेबसाइट के साथ कैसा व्यवहार कर रहा है। वह मौजूदा बटन पर कैसे क्लिक कर रहा है, एवं उसके ip-address, कितना देर से वेबसाइट पर मौजूद है, सब की जानकारी लेने के बाद आपको कैप्चा खुद सॉल्व हो जाता है।
3. Picture identification captcha
इसमें उपयोगकर्ता को फोटो पहचान करने के लिए बोला जाता है। जैसे - ट्रैफिक लाइट को सेलेक्ट करने के लिए बोला जाएगा और आपको स्क्रीन पर बहुत सारे फोटो दिखाए जाएंगे। उसमें से आपको बताना है कि ट्रैफिक लाइट कहां कहां है।
4.Math solution captcha
इसमे उपयोगकर्ता को किसी दो संख्या का जोड़ने या घटाने जैसे प्रश्न पूछे जाते हैं। आप जब उसे सही बता देंगे तो आप आगे बढ़ सकते हैं। वहां प्रश्न काफी सरल होते हैं। जैसे - 3+2, 4+4
5.3D Captcha
3D Captcha में उपयोगकर्ता को टेक्स्ट या नंबर दिखाया जाता है जिसमें अंग्रेजी के बड़े छोटे अक्षरों और नंबरों को एक साथ टेढ़े-मेढ़े तरीके से लिखा होता है। उसे पहचान कर बताना होता है।
6. Ad-injected Captcha
इस प्रकार के captcha में किसी ब्रांड का लोगो (Logo) दिखाया जाता है, उसके नाम के साथ। आपको लोगों(LOGO )का नाम बताना होता है।
7. Drag and drop captcha
यह एक आसान captcha है। इसमें एक पिक्चर को थोड़ा कटा भाग उसके सही स्थान से अलग रखा होता है। आपको उसे सही स्थान पर रखना होता है।
Captcha के फायदे( advantage of Captcha)
◾ यह मानव और मशीन के बीच का अंतर बताता है।
◾ यह स्पैमिंग और वायरस को कम करता है।
◾ निशुल्क सेवा का दुरुपयोग होने से बचाता है।
◾ यह आपके ऑनलाइन खरीदारी पेमेंट के डिटेल्स
का सुरक्षा प्रदान करता है
- Radiation क्या है और कितने प्रकार के होते हैं..
- Insurance क्या है तथा कितने प्रकार के होते हैं...
- गूगल पर फोटो अपलोड करने का बेहतर तरीका...
मैं आशा करता हू की आपलोगों को captcha क्या है (what is captcha in hindi) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। आप अपने मित्रों के साथ इसे शेयर कर हमारा मनोबल बढ़ा सकते हैं। ताकि और भी टेक्नोलॉजी से संबंधित आर्टिकल आपके साथ साझा कर सके।
अगर आपके मन मे कुछ सवाल हो तो हमसे बेझिझक पूछ सकते हैं। आपका सवाल का हमे इंतजार रहेगा। आपका अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद!
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी बॉक्स में कोई स्पैम लिंक या आपतिजनक बाते दर्ज न करें।